उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में संतकबीरनगर के एबीआरएल इंटर कॉलेज, गिठिनी में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली 51 मेधावी छात्राओं को साइकिल, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
समारोह के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय में प्रथम तथा पूरे संतकबीरनगर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आरुषि चौधरी को ₹5,100 की नकद धनराशि, साइकिल और मेडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी गुप्ता को ₹2,100, साइकिल और मेडल तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाली अनामिका मौर्य को ₹1,100, साइकिल और मेडल प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक भक्त वत्सल जनार्दन प्रसाद ने छात्राओं की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करना विद्यालय की परंपरा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि सफलता के लिए संसाधनों से अधिक दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डी.एन. उपाध्याय, शिक्षक विश्राम राय, सुरेन्द्र मोहन, हरिश्चन्द्र यादव, परम हंस यादव सहित विद्यालय परिवार के तमाम सदस्यों ने उपस्थित रहकर छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड