मकान के ऊपर से गुजर रही 11KV हाईटेंशन लाइन, परिवार पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
मकान के ऊपर से गुजर रही 11KV हाईटेंशन लाइन, परिवार पर मंडरा रहा हादसे का खतरा
सहजनवा (गोरखपुर): सहजनवा तहसील के वार्ड नंबर-2 अमर सिंह नगर (दरूआ), घघसरा नगर पंचायत निवासी अनीता देवी ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट (11KV) की हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर उप जिलाधिकारी (SDM) सहजनवा को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
अनीता देवी का कहना है कि उनके मकान की छत के ठीक ऊपर से 11KV बिजली लाइन गुजर रही है, जो बिजली सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है और उनके परिवार की जान-माल के लिए लगातार खतरा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के कारण अब तक तीन बार शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो चुका है। एक हादसे में परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गया था, जो बाल-बाल बच गया।
पीड़िता के अनुसार, वह पिछले चार-पांच वर्षों से बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार शिकायत कर रही हैं। लाइन शिफ्ट कराने के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) के पास कुछ धनराशि भी जमा कराई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते मामला लगातार टाला जा रहा है।
अनीता देवी ने एसडीएम से मांग की है कि जनहित और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बिजली विभाग को तत्काल 11KV लाइन को मकान के ऊपर से हटाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही, वर्षों से मामले को लंबित रखने वाले संबंधित जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस हाईटेंशन लाइन के कारण उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड