शुरू न्यूज़
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
सोम नदी बनी काल! भैंसों को बचाने उतरा युवक खुद गहराई में समाया, 40 घंटे बाद मिला शव ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
सोम नदी बनी काल! भैंसों को बचाने उतरा युवक खुद गहराई में समाया, 40 घंटे बाद मिला शव ।
डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में सोम नदी में डूबे युवक का करीब 40 घंटे बाद शव बरामद होने से पूरे इलाके में शोक की लहर है। युवक अपनी भैंसों को नदी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला।
घटना आसपुर थाना क्षेत्र के सड़ा खुर्दड़ा गांव की है। जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय राइया पुत्र केरसिया बरगोट रविवार दोपहर अपनी भैंसों को सोम नदी से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान नदी के किनारे उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह तेज बहाव और गहरे पानी में समा गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डूंगरपुर से एसडीआरएफ की 13 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और हेड कांस्टेबल शिवराज के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार देर शाम तक लगातार खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह टीम ने दोबारा तलाश शुरू की, जिसके बाद करीब 40 घंटे बाद युवक का शव नदी में दिखाई दिया और उसे बाहर निकाल लिया गया।
शव मिलने की सूचना पर आसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड