शुरू न्यूज़
राजस्थान के डूंगरपुर में शिक्षकों के तबादलों और स्कूलों की बदहाली को लेकर सर्व समाज डूंगरपुर ने मोर्चा खोल दिया है। समाजसेवी अनुतोष रोत और समाजसेवी दिग्विजय सिंह ने इन तबादलों को नियम विरुद्ध बताते हुए शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और स्कूल मेंटेनेंस फंड में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि यह फेरबदल तुरंत निरस्त नहीं हुआ, तो स्कूलों में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
समाजसेवी अनुतोष रोत का आरोप है कि बिना किसी तय मापदंड और नियमों के, केवल राजनीतिक दबाव और झूठी शिकायतों के आधार पर मनमर्जी से ये तबादले किए गए हैं। इस अंधाधुंध फेरबदल से क्षेत्र के कई स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हो गए हैं, जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों के ट्रांसफर में भी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाए जाने की बात कही है।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने डूंगरपुर समेत पूरे टीएसपी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए स्कूल मेंटेनेंस फंड में करोड़ों रुपये के बड़े भ्रष्टाचार का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रख-रखाव के नाम पर सिर्फ रात में रंग-रोगन की लीपापोती की गई है, जिससे आने वाली बारिश में बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है। चेतावनी दी गई है कि इस गड़बड़ी को तुरंत नहीं सुधारा गया और नियमविरुद्ध तबादले निरस्त नहीं किए गए, तो उग्र आंदोलन के साथ स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड