भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
डूंगरपुर में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ की बड़ी कार्रवाई: मनचलों और हुड़दंगियों पर कसी नकैल, 6 गिरफ्तार और 6 बाइक जब्त
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
डूंगरपुर में ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ की बड़ी कार्रवाई: मनचलों और हुड़दंगियों पर कसी नकैल, 6 गिरफ्तार और 6 बाइक जब्त
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशानुसार स्कूलों और कॉलेजों के बाहर मनचलों, हुड़दंगियों तथा लापरवाही से वाहन चलाने वाले बाइकर्स पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 10 सितंबर 2026 को डूंगरपुर की ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ ने शहर के प्रमुख इलाकों में मुस्तैदी दिखाते हुए 6 मनचलों को डिटेन किया है और 6 दोपहिया वाहनों को जब्त किया है।
सघन गश्त और कार्रवाई का विवरण
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने शहर की गलियों:
पिहने स्कूल
महारावल स्कूल
गौरीशंकर उपाध्याय स्कूल नंबर 6
शास्त्री कॉलोनी हनुमान पार्क
रिंग रोड क्षेत्र
इन सभी स्थानों पर निरंतर पेट्रोलिंग के दौरान बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 4 पावर बाइक और 2 स्कूटी (कुल 6 वाहन) जब्त की गईं तथा 6 लड़कों (मनचलों) को मौके से डिटेन कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।
कार्रवाई करने वाली कालिका पेट्रोलिंग टीम
श्रीमती स्नेहलता (म.हेडकानि 318)
सुश्री सुनिता (म.कानि 80)
सुश्री कल्पना (म.कानि 997)
शहर की गलियों में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की स्कूटी की गश्त से आमजन व छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, वहीं असामाजिक तत्वों व अपराधियों में हड़कंप देखने को मिल रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड