भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर
9829264909
नगर परिषद चुनाव: पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन, पूर्व सभापति केके गुप्ता ने किया चुनावी सभा को संबोधित ।
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच चुनावी गतिविधियों को गति देने के लिए पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर समर्थकों, स्थानीय नागरिकों और वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
उद्घाटन के दौरान आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सभापति एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। अपने संबोधन में केके गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर शहर का विकास और स्वच्छता हमेशा से उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के मॉडल को रेखांकित करते हुए वार्डवासियों से एकजुट होकर सुशीला गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पार्षद उम्मीदवार सुशीला गुप्ता ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी ढोल-नगाड़ों की गूंज और समर्थकों के जयकारों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड