बुर्के की आड़ में जेवर पर हाथ साफ, 16 लाख के सोने के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार
राजघाट पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी पुत्री बच्चन, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार एक फर्म में सोने के जेवरों के स्टॉक का मिलान किया जा रहा था। इस दौरान 18 कैरेट के जेवर कम मिले। फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो 6 सितंबर को एक महिला बुर्का पहनकर दुकान में पहुंची और मौका पाकर जेवरों का एक पैकेट चोरी करते हुए दिखाई दी।
मामले में 11 सितंबर को राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने महिला की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से भी लखनऊ के चौक और गोरखपुर के बांसगांव थाने में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। राजघाट का वर्तमान मामला मिलाकर उसके खिलाफ तीन मुकदमे सामने आए हैं।
इस कार्रवाई में बसंतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय और पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्रवाई थानाध्यक्ष राजघाट गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड