स्वतंत्रता दिवस पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ ने दिया राष्ट्र निर्माण और विकास का संदेश
संत कबीर नगर।।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के बिजनेस हेड डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र की एकता, प्रगति और समृद्धि के संकल्प का प्रतीक बताते हुए देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए गुणवत्ता, विश्वास और निरंतर विकास को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत का दायित्व केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के व्यापक विकास में भी सकारात्मक योगदान देना है।स्वतंत्रता दिवस के संदेश में उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया— “गुणवत्ता हमारी पहचान, विश्वास हमारी पूंजी और आपका विकास हमारा संकल्प है।”
जय हिन्द! | वंदे मातरम्! 🇮🇳
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड