छात्रों ने नहर में कूदी महिला की जान बचाई, डीएम ने किया सम्मानित
महराजगंज के निचलौल इलाके में नहर में कूदी एक महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो छात्रों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है। सोमवार को डीएम ने अपने कार्यालय में दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के स्कूल के प्रिंसिपल को भी स्मृति चिन्ह दिया गया।
सम्मानित होने वाले छात्रों में सेखुई, थाना चौक के कृष्णा गुप्ता और कोहड़वल, थाना निचलौल के सद्दाम हुसैन शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं।
दरअसल, निचलौल थाना क्षेत्र में पुलिस को एक महिला के नहर में कूदने की खबर मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद कृष्णा और सद्दाम ने महिला को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने के संबंध में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कृष्णा और सद्दाम का साहस निश्चित रूप से दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड