SSP ने लगाई चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण का दिए निर्देश
थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक सरल बनाने, आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण कराने तथा अपराध नियंत्रण और कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SSP डॉ. कौस्तुभ ने गुरुवार को थाना बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट में चौपाल लगाई।
इस दौरान चौपाल में मौजूद आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली।
SSP ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से अपराध की रोकथाम में प्रभावी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अपराध की संभावनाओं को रोकना भी है।
SSP ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए।
शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उसकी समस्या का नियमानुसार समाधान कराने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
चौपाल के दौरान CO गोला दरवेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज अतुल श्रीवास्तव सहित थाना बड़हलगंज के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसएसपी को क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से संबंधित जानकारी दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड