संतकबीरनगर के जिला सैनिक कल्याण भवन सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘सैनिक बंधु’ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के करीब 40 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने उपस्थित पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है।
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने किया। उन्होंने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें सैनिक कल्याण भवन की नींव का पत्थर बताया और उनके उदार व संवेदनशील हृदय की सराहना की। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिक ऋषिकेश के एक मामले में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने वीर चक्र विजेता शहीद सत्यवान सिंह के नाम पर बने नवनिर्मित सभागार का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
सैनिक कल्याण भवन प्रांगण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने पाकड़ का एक पौधा लगाया। इसके बाद, 90 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व सैनिक सूबेदार यदुनंदन मिश्रा ने भी प्रांगण में पौधा लगाकर इस महाभियान को हरी झंडी दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. सोनी, नायब तहसीलदार प्रेम नारायण, एसडीओ विद्युत, ओएसडी राकेश कुमार, बंदोबस्त अधिकारी विनय कुमार सिंह और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड