शुरू न्यूज़
मथुरा के थाना हाजा क्षेत्र में एटीएम में नकदी जमा करने के नाम पर 7,80,400 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कंपनी प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर नगर निवासी हनुमान शरण पुत्र नारायण प्रसाद तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित तीन एटीएम की फ्रेंचाइजी ली थी। आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधि पप्पेंद्र पुत्र श्री राम (निवासी गांव भैनीनगर-9, गली नंबर-2, सीपीएस कॉलेज के पीछे, टुंडला बिहार, ज्योति नगर, मथुरा) ने एटीएम में जमा करने के लिए दिए गए कुल 7,80,400 रुपये की धोखाधड़ी कर उसे हड़प लिया और एटीएम में नकदी जमा नहीं की।
इस शिकायत के आधार पर थाना हाजा पुलिस ने मु.अ.सं. 495/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा के आईपीएस आसन चौधरी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड