शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां धान की रोपाई करने के बाद नदी किनारे हाथ-पैर धोने गए एक 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम बच्चे ने खुद को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाने की काफी कोशिश की। मौके पर मौजूद उसके चाचा और अन्य ग्रामीणों ने भी ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ ने उसे नहीं छोड़ा और गहरे पानी में खींच ले गया।
घटना के बाद करीब 5 घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। पुलिस और वन विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है। वन विभाग के अनुसार, मगरमच्छ के इस हमले में बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड