रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं, चीनी मिल चालू होगी

Raju kashyap

सहार में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेस वार्ता: “मंत्री जी की छवि धूमिल करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं, चुनाव से पहले चालू होगी चीनी मिल”।
गोवर्धन तहसील के कस्बा सहार स्थित श्याम वाटिका में बुधवार को मंत्री समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रधानों, डीलरों, राजनेताओं और किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य चीनी मिल धरना दे रहे कुछ लोगों द्वारा स्थानीय माननीय मंत्री की छवि को धूमिल करने के प्रयासों का करारा जवाब देना था।
​प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि माननीय मंत्री पिछले चालीस वर्षों से अपने राजनैतिक कैरियर में सदैव जनहित के कार्यों में समर्पित रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे चीनी मिल के मुद्दे पर चल रहे धरने और मांग का समर्थन करते हैं, लेकिन इसकी आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेकने वाले विरोधी लोग मंत्री जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करें।
​भाजपा नेता संतोष सेठ ने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा, “जो लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए मंत्री जी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।”
​कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर मंत्री जी से मुलाकात करेंगे। आगामी चुनाव से पहले चीनी मिल को हर हाल में चालू करा दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही मंत्री जी, उनके प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से सीधी वार्ता करेंगे।
​इस दौरान पीतम प्रधान संकेत महावीर सिंह सांखी,जुगल किशोर शर्मा बझेड़ा , विनोद प्रधान सहार, नारायण सिंह
प्रधान आजनौख,, संतोष सेठ,राधाकृष्ण गोपाल रावण, प्रताप शिवाल ,रामप्रसाद शिवाल ,उधम सिंह नंदगांव ,गिर्राज डीलर ,दान बिहारी नंदगांव, मनोज सुनार,क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रधान, डीलर और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी