दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मदद को आगे आए विधायक राजेश चौधरी, एंबुलेंस बुलाकर कराया अस्पताल में भर्ती
सुरीर मांट विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मांट-नौहझील मार्ग पर टेंटीगांव के समीप हाईवे अंडरपास-89 के नीचे एक भयंकर सड़क दुर्घटना में गांव भालई निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे मांट विधायक राजेश चौधरी की नजर घायल बुजुर्ग पर पड़ी। विधायक ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायल के पास पहुंचकर उनका हाल जाना तथा उन्हें हिम्मत बंधाई। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर घायल राजेंद्र सिंह तोमर को अस्पताल भिजवाया और उनके इमरजेंसी उपचार की व्यवस्था कराई, ताकि समय रहते उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सके।
विधायक द्वारा दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की तत्काल मदद किए जाने की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक ने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।
परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से घायल राजेंद्र सिंह तोमर के शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड