शुरू न्यूज़
जनपद मथुरा में नौहझील-शेरगढ़ रोड पर गंगाजल पाइपलाइन अचानक फटने से पूरा इलाका दरिया में तब्दील हो गया। इस ब्लास्ट के कारण सड़क पर कई फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। करीब दो घंटे तक लाखों लीटर गंगाजल लगातार बहता रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहन पानी में फंस गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अब क्षेत्रवासी तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत, जलापूर्ति बहाल करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड