शुरू न्यूज़
मंगलवार, 30 जून 2026 को मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित गोवर्धन चौराहे पर एक डंफर और कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और अभद्रता के आरोपों तक पहुंच गई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कार सवार राधा सिटी निवासी पूजा का आरोप है कि टक्कर के बाद डंफर चालक ने उनके साथ और कार चालक के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके साथ ही, महिला और कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें उचित सहयोग नहीं मिला और ट्रैफिक पुलिस पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना और उसके बाद हुए विवाद के लिए कौन जिम्मेदार था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड