शुरू न्यूज़
मथुरा में फर्जी पत्रकारों और ‘प्रेस’ लिखे फर्जी वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में पत्रकारों ने जिलाधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग उठाई है। पत्रकारों का आरोप है कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे ईमानदार पत्रकारों की छवि खराब हो रही है।
पत्रकारों की इस मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस और गुप्तचर विभाग के स्तर पर सघन जांच की जाएगी और जांच में फर्जी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब एसपी स्तर पर जांच के बाद ही पत्रकारों के पास जारी किए जाएंगे। ब्रज प्रेस क्लब ने ऐलान किया है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में यह विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बचाना है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड