🇮🇳 मथुरा जिला कारागार में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बंदियों ने पेश किया ‘आर्मी एक्ट’ 🇮🇳
मथुरा। जिला कारागार में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने मुख्य प्राचीर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान कराया।
कारागार में किए गए सुधार कार्यों के लिए जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जेल वार्डरों देव दत्त, संदीप यादव और सुमन्त कुमार को स्वीकृत मेडल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बंदियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘आर्मी एक्ट’ रहा, जिसमें वीर सैनिकों के शौर्य, साहस और कर्तव्य को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया।
बंदी कल्याण एवं पुनर्वास में सहयोग करने वाले समाजसेवियों, अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं को भी प्रमाण पत्र एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर जिला कारागार से गूंजा देशभक्ति का संदेश—शहीदों के बलिदान को किया गया नमन। 🇮🇳
#Mathura #MathuraNews #DistrictJailMathura #IndependenceDay #15August #SwatantraDiwas #AnshumanGarg #JailAdministration #ArmyAct #Deshbhakti #JaiHind #RPRNewsTV #BrijKiAawaz #ViralNews #BreakingNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड