शुरू न्यूज़
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव में एक ज्वेलर्स पर 50 से अधिक परिवारों से गहने और नकदी लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, राजीव वर्मा नामक इस ज्वेलर्स ने करीब 10 से 12 साल पहले गांव में अपनी दुकान खोली थी। उसने धीरे-धीरे स्थानीय लोगों का भरोसा जीता और फिर विश्वास का सबसे बड़ा धोखा देते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक की ज्वेलरी और नकदी समेटकर फरार हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि किसी ने दुकान पर अपने गहने गिरवी रखे थे, तो किसी ने नए गहने बनवाने के लिए पैसे जमा किए थे। पिछले 15 दिनों से दुकान बंद रहने के बाद चिंतित ग्रामीण रिफाइनरी थाने की बाद चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड