शुरू न्यूज़
जिला गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला**
लोक जनशक्ति पार्टी
**जिला गोरखपुर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला**
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री परम आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी सह सांसद आदरणीय श्री अरुण भारती एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजीव पासवान जी के निर्देशानुसार पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने पहुँचा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष **सौरभ त्रिपाठी** ने किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष **हिमांशु सिंह**, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष **अनुराग तिवारी**, जिला महासचिव **विभास कुमार पासवान**, ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवा **भानु प्रताप मिश्रा**, **अनिल साहनी**, **युवराज**, **विशाल**, **अजय दुबे**, **अतुलेश्वर पांडेय** तथा **श्रवण**संदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा तथा हर संभव सरकारी सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड