रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

खबरें 24

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने मैदान का किया निरीक्षण
निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को सौंपी जिम्मेदारी, चेकिंग से लेकर यातायात व्यवस्था तक के दिए कड़े निर्देश
संतकबीरनगर, 14 सितंबर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग एवं फ्रिस्किंग तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मैदान में पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
ब्रीफिंग के बाद पुलिस अधीक्षक ने दौड़ परीक्षा के लिए निर्धारित ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एसपी ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया।पुलिस प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता पर विशेष नजर रहेगी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी