संतकबीरनगर में धर्मांतरण की सूचना से हड़कंप, दंपति समेत 3 को हिरासत में लिया गया
संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर के नेदुला मोहल्ले में रविवार शाम प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा करा रहे एक दंपति समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि नेदुला मोहल्ले के एक मकान में 50 से ज्यादा महिलाएं जुटी हैं। आरोप लगाया गया कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में तंत्र-मंत्र और लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
सूचना पर नवीन मंडी चौकी प्रभारी अश्वनी तिवारी और गोला बाजार चौकी प्रभारी लाल बिहारी निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीआरवी-112 की टीम भी वहां पहुंची। पुलिस ने सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
मौके से पुलिस को बाइबिल, डायरी, निवास प्रमाणपत्र, मिशनरी से जुड़े प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और कई पहचान पत्र मिले हैं। कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने प्रार्थना सभा करा रहे युवक, उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम त्रिपाठी, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, नायब तहसीलदार यशब्रत सिंह और कोतवाल जय प्रकाश दूबे भी कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की और बरामद दस्तावेजों व अन्य सामान के बारे में जानकारी ली।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बरामद दस्तावेजों, मोबाइल नंबरों और सभा में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड