रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मिशन शक्ति: महुली पुलिस ने किया बहू-बेटी सम्मेलन, सुरक्षा और अधिकारों पर जोर

Ashwini Kumar Pandey

“मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महुली पुलिस की पहल — बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।*
इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 03.09.2026 को थाना महुली क्षेत्र के नाथनगर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में उ0नि0 सुरेश यादव, म0हे0का0 पुष्पा यादव, महिला कांस्टेबल संध्या सिंह एवं महिला पीआरडी उषा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति फेज-5.0, महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
महिलाओं को अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि प्रमुख रहे।
महिलाओं को बताया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन की सहायता लें।
महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई—
– वूमेन पावर लाइन — 1090
– पुलिस आपातकालीन सेवा — 112
– एम्बुलेंस सेवा — 108
– चाइल्ड हेल्पलाइन — 1098
– स्वास्थ्य सेवा — 102
– महिला हेल्पलाइन — 181
– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन — 1076
– साइबर हेल्पलाइन — 1930
इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।
एंटी रोमियो अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग
महिला एवं बालिका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत थाना महुली पुलिस द्वारा 03 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 61 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 05 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 56 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
महुली पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को असहज करने वाली गतिविधियों, छेड़छाड़ एवं मनचले तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
महुली पुलिस का संदेश
“मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों का विश्वास दिलाने और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प है।”
महुली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चुप न रहें, डरें नहीं और तत्काल पुलिस की सहायता लें।
महिला की सुरक्षा — परिवार की सुरक्षा,
महिला का सम्मान — समाज का सम्मान।
महुली पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी