रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

इटौवा लाइब्रेरी बनी युवाओं के सपनों का केंद्र

Ashwini Kumar Pandey

इटौवा की ग्राम लाइब्रेरी बनी युवाओं के सपनों का केंद्र

प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह के विशेष योगदान से शुरू हुआ संचालन, करियर संवारने उमड़े ग्रामीण युवा
नाथनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत इटौवा में पंचायत भवन स्थित ग्राम लाइब्रेरी का संचालन शुरू होते ही गांव के युवाओं में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में लाइब्रेरी पहुंचकर अध्ययन कर रहे हैं। इस पहल के पीछे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह का विशेष योगदान माना जा रहा है, जिन्होंने योजना को गांव में लागू कराने से लेकर उसके व्यवस्थित संचालन तक सक्रिय भूमिका निभाई।
शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ग्राम पंचायत को लगभग 2,100 पुस्तकें, दो कंप्यूटर सेट, 13 कुर्सियां, दो बड़े अध्ययन टेबल तथा कई अलमारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें इतिहास, साहित्य, सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन, विज्ञान तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का समृद्ध संग्रह शामिल है।
प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से लाइब्रेरी को वाई-फाई, एयर कंडीशनर और आरओ पेयजल प्लांट से सुसज्जित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। उनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हुए ऑनलाइन अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांव की प्रतिभाओं को डिजिटल शिक्षा, सामान्य ज्ञान और वैश्विक गतिविधियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने इटौवा में लाइब्रेरी के सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसके सफल क्रियान्वयन में प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह का समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी