मिशन शक्ति फेज 5.0: एएचटी पुलिस ने तीन वर्ष से लापता अपहृता को सकुशल किया बरामद
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना संतकबीरनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 से अपहरण के मामले में वांछित अपहृता को गोरखपुर जनपद के शिकरीगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह सफलता मिली। बरामद युवती को आवश्यक चिकित्सीय एवं वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सुपुर्द करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2023 को थाना धनघटा में वादिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना धनघटा पर मुकदमा अपराध संख्या 591/2023 धारा 363/366 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
महिला अपराध के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एएचटी थाना पुलिस ने लगातार प्रयास कर युवती को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम: निरीक्षक हरिनारायण दीक्षित, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र मिश्र, उपनिरीक्षक सहेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल गुंजन पाण्डेय एवं कांस्टेबल अभिषेक सिंह।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड