रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महुली पुलिस को मिला साइबर अपराध रोकथाम का प्रशिक्षण

Ashwini Kumar Pandey

*साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर महुली पुलिस को मिला तकनीकी प्रशिक्षण — साइबर थाना की एक्सपर्ट टीम ने पुलिसकर्मियों को किया प्रशिक्षित
पुलिस अधीक्षकसंदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत,साइबर अपराध के लगातार बदलते स्वरूप एवं डिजिटल माध्यम से होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा साइबर शिकायतों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना महुली पर साइबर थाना की एक्सपर्ट टीम द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान साइबर थाना की विशेषज्ञ टीम द्वारा पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की पहचान, प्रारम्भिक जांच, साक्ष्य के सुरक्षित संकलन, पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने तथा साइबर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।
विशेष रूप से GRM एवं MRM पोर्टल के उपयोग, शिकायतों की मॉनिटरिंग, प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई तथा संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं के संबंध में पुलिसकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न साइबर अपराधों के उदाहरणों के माध्यम से पुलिसकर्मियों की व्यवहारिक समझ को और मजबूत किया गया।
साइबर एक्सपर्ट टीम द्वारा पुलिसकर्मियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध में समय सबसे महत्वपूर्ण है। पीड़ित की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, सही तकनीकी प्रक्रिया एवं बेहतर समन्वय से साइबर अपराधियों तक पहुंचने तथा पीड़ित को राहत दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महुली पुलिस के प्रत्येक पुलिसकर्मी को साइबर अपराध से संबंधित मामलों में सजग, सक्षम एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि थाना स्तर पर आने वाली साइबर शिकायतों पर प्रारम्भिक स्तर से ही प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
थाना प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बदलते अपराध के स्वरूप के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी दक्षता में भी निरंतर सुधार होना चाहिए। प्रत्येक पुलिसकर्मी साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहे और पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता, तत्परता और तकनीकी समझ के साथ कार्रवाई करे।
“आज की पुलिस केवल कानून की जानकारी रखने वाली पुलिस नहीं, बल्कि तकनीक को समझने और तकनीक से अपराध को मात देने वाली पुलिस है।”*
साइबर अपराध की चुनौती आधुनिक पुलिसिंग के सामने एक नई जिम्मेदारी है। ऐसे प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को नई तकनीकों एवं अपराध के बदलते तरीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।
महुली पुलिस का संकल्प है कि तकनीकी दक्षता, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी सुरक्षा कवच तैयार किया जाए।
“सीखते रहेंगे, अपडेट होते रहेंगे और साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रहेंगे।”



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी