मदरसा जाने के दौरान लापता हुआ 8 वर्षीय बालक, खलीलाबाद पुलिस की तत्परता से सकुशल बरामद
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, गोला बाजार के टावर के पास मिला मासूम; माता-पिता ने जताया आभार
संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मदरसा जाने के दौरान अचानक लापता हुए 8 वर्षीय बालक को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद आरिस पुत्र नसरुद्दीन, निवासी शास्त्री नगर, गोला बाजार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, उम्र करीब 8 वर्ष को उसके पिता रविवार सुबह करीब 8 बजे मदरसा बंजरिया पश्चिम के गेट के पास छोड़कर घर चले गए थे। कुछ समय बाद जब जानकारी हुई कि बालक मदरसे में नहीं पहुंचा है और वहां मौजूद नहीं है, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
बालक के पिता नसरुद्दीन अपनी पत्नी के साथ तत्काल कोतवाली खलीलाबाद पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। इसी दौरान चीता मोबाइल गोला बाजार में तैनात आरक्षी जितेंद्र सोनी एवं आरक्षी जनार्दन प्रसाद ने सक्रियता दिखाते हुए तलाश तेज कर दी। पुलिसकर्मियों को बालक गोला बाजार स्थित टावर के पास सकुशल घूमता हुआ मिल गया।
पुलिस ने बालक को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके माता-पिता को बुलाया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। लंबे समय से चिंता में डूबे माता-पिता ने अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली और खलीलाबाद पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज कुछ ही समय में लापता बालक की सकुशल बरामदगी ने एक बार फिर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली को उजागर किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड