शुरू न्यूज़
छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। डॉक्टरों की टीम ने किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी 45 वर्षीय मरीज संतु आदिवासी के मूत्राशय (बाथरूम की थैली) से करीब 6 सेंटीमीटर आकार की और लगभग 250 से 300 ग्राम वजनी विशाल पथरी निकालने में सफलता हासिल की है। दोनों पैरों से दिव्यांग मरीज संतु आदिवासी, पिता हरिप्रसाद आदिवासी, पिछले 4 से 5 वर्षों से पेट दर्द और पेशाब में जलन की समस्या से काफी परेशान थे और कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।
इसके बाद, गुरुवार को वह छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां ओपीडी में डॉ. बद्री पटेल ने उनका परीक्षण किया और आवश्यक जांच कराने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली सफल सर्जरी के दौरान इस विशाल पथरी को बाहर निकाल दिया। फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है और वह पूरी तरह स्वस्थ होकर चिकित्सीय निगरानी में है। इस पूरे मामले की जानकारी 20 जुलाई को दोपहर करीब 1:00 बजे डॉ. बद्री प्रसाद पटेल ने जिला अस्पताल में दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड