शुरू न्यूज़
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में परिहार क्रेशर के पास स्थित एक तलैया से दो दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय तेजलाल भाट पुत्र रामशरण भाट के रूप में हुई है, जो बच्चा जेल के पास का निवासी था और मूल रूप से पन्ना जिले के बड़ी देवी का रहने वाला था।
मृतक के साले पंचू भाट ने बताया कि तेजलाल 3 जुलाई को परिहार क्रेशर के पास स्थित तलैया में मछली पकड़ने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, युवक को आखिरी बार तलैया के पास ही देखा गया था।
सूचना मिलने पर, सिविल लाइन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलैया में करीब चार घंटे तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन पहले दिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज 05 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड