शुरू न्यूज़
छतरपुर जिला अस्पताल के स्टाफ पर सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति के मोबाइल फोन और नकदी में कथित गड़बड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। मृतक रामकुमार अहिरवार के बेटे संदीप अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि 29 जून को अलीपुरा के पास हुए सड़क दुर्घटना में उनके पिता घायल हो गए थे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संदीप अहिरवार के अनुसार, परिजनों को समय पर दुर्घटना और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना नहीं दी गई, जिसके कारण उनके पिता के इलाज में देरी हुई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो मृतक का मोबाइल और करीब 25,000 रुपये नकद गायब बताए गए। बाद में, मीडिया के सामने पूछताछ के बाद मोबाइल फोन और केवल 1,500 रुपये वापस किए गए, लेकिन शेष 23,500 रुपये नहीं लौटाए गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही और कथित अनियमितता के कारण उनके परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने और बचे हुए 23,500 रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इस घटना की जानकारी परिजनों ने 08 जुलाई को दोपहर करीब 1:00 बजे एसपी कार्यालय में दी है और फिलहाल पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप दी गई है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड