शुरू न्यूज़
छतरपुर जिले के बमनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर निवासी प्रकाश अहिरवार ने अपनी बेटी उमा अहिरवार की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक आवेदन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि 2 जुलाई को दोपहर करीब 4:00 बजे वे एसपी कार्यालय पहुंचे।
परिजनों के अनुसार, बीते वर्ष उमा अहिरवार का विवाह ग्राम टिकरी, थाना भगवा क्षेत्र में हुआ था। शादी के समय ससुराल पक्ष ने ₹5 लाख की दहेज मांग की थी, जिसमें परिवार ने ₹4 लाख नकद और दहेज का पूरा सामान दिया था। इसके बावजूद, विवाह के बाद भी उमा को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उमा की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया।
परिवार ने यह भी बताया कि इस संबंध में पहले भी संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड