शुरू न्यूज़
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 09 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (आरआई) कुंजीलाल प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान पर एक किसान से उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है। यह भी बताया गया है कि कुंजीलाल प्रधान पूर्व में बक्सवाहा क्षेत्र के बम्होरी आरआई मंडल में पदस्थ थे।
मामले की शिकायत मिलने और उसके बाद हुई जांच के आधार पर कलेक्टर ने यह निलंबन की कार्रवाई की। इस कदम को राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त और महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड