शुरू न्यूज़
छतरपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट मैरिज के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूधनाथ कॉलोनी के निवासी 48 वर्षीय फरियादी दीपक चौरसिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती 6 जुलाई को लवकुशनगर में उनकी कोर्ट मैरिज कराई गई थी, जिसके एवज में उनसे ₹1.80 लाख की डील की गई थी। शादी के अगले ही दिन यानी 7 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जब दीपक अपने बड़े भाई को देखने जिला अस्पताल पहुंचे, तो उनकी नवविवाहिता पत्नी मौका पाकर वहां से फरार हो गई। इसके बाद पीड़ित ने 9 जुलाई को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में सामने आया कि इस ठगी का सौदा सबसे पहले टीकमगढ़ के बम्होरी निवासी बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार से तय हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बबलू उर्फ जयप्रकाश अहिरवार, कमलेश पटेल उर्फ भगतजी, राजनारायण सिसोदिया, शंभू पटेल और देरी रोड निवासी महिला रचना अनुरागी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार महिला पहले ही दो शादियां कर चुकी थी और लालच में आकर उसने यह तीसरी शादी रचाई थी। पुलिस ने महिला के पास से चार अलग-अलग आधार कार्ड और एक बुर्का भी बरामद किया है।
इस घटना की पूरी जानकारी 11 जुलाई की दोपहर करीब 3:00 बजे छतरपुर के सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने दी। सिटी कोतवाली थाना पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क और इनके द्वारा किए गए अन्य संभावित मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड