₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की मौत, पति समेत सास और ननद गिरफ्तार

खबरें 24

दहेज लोभियों पर बेलहरकला पुलिस का शिकंजा, दहेज मृत्यु मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पति समेत सास और ननद को पुलिस ने दबोचा, दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की मौत का आरोप
संतकबीरनगर, 31 जुलाई 2026। दहेज मृत्यु के मामले में बेलहरकला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, सास और ननद शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेलहरकला हरिकेश भारती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 218/2026 में वांछित विकेश पुत्र शम्भू, तिजिया पत्नी शम्भू तथा गुलाबी पुत्री शम्भू, निवासी ग्राम राजेबोहा, थाना बेलहरकला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने 29 जुलाई 2026 को थाना बेलहरकला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर लंबे समय से शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 22 जुलाई 2026 को उसके साथ मारपीट की गई, जिससे गर्दन में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल राजू राम, महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह एवं महिला कांस्टेबल शिवांगिनी पाठक शामिल रहीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी