लखनऊ में करणी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में रोहिणी घावरी का सम्मान
📰
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। करणी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक कार्यकर्ता रोहिणी घावरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें “झाँसी की रानी” की उपाधि प्रदान करते हुए तलवार भेंट की गई।
सम्मान प्राप्त करने के बाद रोहिणी घावरी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने सम्मान के लिए राजपूत समाज के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि दलित-सवर्ण एकता और सामाजिक समरसता का संदेश लगातार मजबूत हो रहा है और समाज में आपसी भाईचारा कायम रखना जरूरी है।
📍 स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
📰 Aaj Kal News 24
रिपोर्टर — आलोक कुमार पाण्डेय
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड