गोरखपुर में 40 हजार रुपये में पिस्टल खरीद रहे थे युवा! STF की जांच में हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलास
गोरखपुर। जिले के बांसगांव और खोराबार क्षेत्र में हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में STF की जांच के दौरान कई अहम जानकारी सामने आने की बात कही गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवाओं को करीब 40-40 हजार रुपये में पिस्टल उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है। जांच में बांसगांव और खोराबार क्षेत्र के कुछ लोगों के नाम सामने आने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हथियारों की खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास जारी है। बरामद हथियारों और वाहनों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
जांच एजेंसियों को यह भी पता लगाने की कोशिश है कि हथियार कहां से लाए जाते थे और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जाती थी।
फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और पूछताछ के बाद और भी नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
कैमरामैन के साथ, आलोक कुमार पांडेय, संवाददाता — आज कल NEWS 24, गोरखपुर।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड