खजनी में हत्या के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार
रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप, ब्लेड से हमला करने का भी आरोप
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा ब्लेड से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन कुमार, अमित कुमार और रमाशंकर, सभी निवासी ग्राम खुटभार, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को पीड़ित अपने घर से सामान खरीदने के लिए खजनी चौराहे की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उस पर ब्लेड से हमला करने का आरोप है।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर खजनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0 299/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 3(5), 115(2) और 352 में मुकदमा दर्ज है।
📢 Aajkal News 24
खबर वही, जो आपके काम की हो।
🎤 रिपोर्टर — आलोक कुमार पांडेय
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड