गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 सितंबर को जंगल नकहा नंबर-2 स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया है।
करीब 2,461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कल्याण मंडपम में लगभग 300 लोगों के आयोजन की क्षमता है। यहां बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में लॉन और फव्वारा भी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधारोपण भी किया। यह सुविधा खासतौर पर अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
जंगल नकहा का यह मंडपम गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित आठवां कल्याण मंडपम बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है।
रिपोर्ट: आलोक कुमार पांडेय
आजकल न्यूज़ 24
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड