रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

श्रावण मास के पहले सोमवार पर संतकबीरनगर में भव्य कांवरिया मेले का शुभारंभ

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

श्रावण के प्रथम सोमवार पर गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’, बाबा तामेश्वर धाम में आज से भव्य कांवरिया मेले का शुभारंभ

समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी करेंगे उद्घाटन, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव रहेंगे विशिष्ट अतिथि; श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम
संतकबीरनगर।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिवधाम बाबा तामेश्वर धाम में आयोजित होने वाले भव्य कांवरिया मेले का शुभारंभ आज होगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर पूरी तरह सज-धजकर तैयार है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग एवं सुगम दर्शन की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
आयोजक समिति के अनुसार मेले का उद्घाटन समाजसेवी एवं सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों अतिथि संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का शुभारंभ करेंगे तथा बाबा तामेश्वर नाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर जनपद और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजक समिति की ओर से डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा तामेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन एवं आयोजन समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग तथा साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शन-पूजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
श्रावण मास में बाबा तामेश्वर धाम की विशेष धार्मिक मान्यता है। प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोषों के बीच शुरू होने वाला यह मेला पूरे क्षेत्र को शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंग देगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी