शुरू न्यूज़
बलौरा चौराहे पर तय समय से पहले शराब बिक्री का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग
पाली/गोरखपुर। पाली क्षेत्र के बलौरा चौराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान पर सरकारी निर्धारित समय सुबह 10 बजे के बजाय करीब 7 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू कर दी जाती है, जिससे आबकारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कई बार शराब की बोतलें एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जाती हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सुबह से ही दुकान के बाहर शराब पीने वालों की भीड़ लगने से राहगीरों, महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण कन्हैया, राहुल, रामप्रीत, संगीता और पल्मीरा सहित अन्य लोगों ने आबकारी विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक्री रोकने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड