गायत्री चेतना केंद्र में गूंजा ‘हम बदलेंगे, तो युग बदलेगा’ का संदेश
गोरखपुर। राप्तीनगर के गणेशपुरम स्थित गायत्री चेतना केंद्र में संस्कार, साधना और संस्कृति के पुनर्जागरण का संकल्प पिछले 18 वर्षों से निरंतर आगे बढ़ रहा है। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला में 6 सितंबर को श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच महायज्ञ संपन्न हुआ।
महायज्ञ में मुख्य यजमान हरिशंकर त्रिपाठी–मीनाक्षी त्रिपाठी तथा इंद्रसेन सिंह–श्वेतप्रभा सिंह ने विश्वकल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। वरिष्ठ परिव्राजक कैलाश जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं गायत्री गीतों के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न कराया।
इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह ने कहा कि नियमित साधना, आत्मचिंतन और इष्ट आराधना से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। “हम बदलेंगे, तो युग बदलेगा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मपरिवर्तन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में बढ़ने का संकल्प है।
कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ से हरिशंकर त्रिपाठी, राज कौशिक, राज कुमार सिंह, रंजीत बहादुर सिंह, राजवीर शाही, जितेंद्र वर्मा, अरुण मिश्र, हेमन्त त्रिगुणायत, प्रज्ववल सिंह, कैलाश जी एवं दिनेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य ट्रस्टी डॉ. दीनानाथ सिंह ने उपस्थित श्रद्धालु भाई-बहनों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, गायत्री गीतों और यज्ञ की आहुतियों से गायत्री चेतना केंद्र का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड