दरोगा सुसाइड केस में हनीट्रैप सिंडिकेट का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार
प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाने के पूर्व थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पिता और एक वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना किए जाने से परेशान होकर दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह ने आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक थानाध्यक्ष के बेटे संदीप सिंह ने 5 सितंबर को प्रार्थना पत्र देकर मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके आधार पर कोतवाली बस्ती में मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।
जांच के बाद कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने सदर अस्पताल चौराहे के पास से मुख्य आरोपी प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और वकील विजय प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल होने का दावा की गई एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस का आरोप है कि मुख्य आरोपी महिला संपन्न और रसूखदार लोगों को अपने जाल में फंसाती थी. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते थे. पुलिस का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में महिला का पिता और वकील भी शामिल थे. वकील पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पीड़ितों पर दबाव बनाने में भूमिका निभाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, जांच में कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली के मामले सामने आए हैं। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
डीआईजी बस्ती मंडल संजीव त्यागी के मुताबिक, गिरोह के संपर्कों और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच में आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड