14 सितंबर को गोरखपुर में गूंजेगी Gen-Z की हुंकार! छात्रों-युवाओं का होगा महाजुटान।
गोरखपुर: शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर 14 सितंबर 2026 को गोरखपुर के गोकुल अतिथि भवन में Gen-Z महाजुटान आयोजित किया जाएगा।
इस महाजुटान में छात्र और युवा अपने भविष्य से जुड़े सवालों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा मुख्य रूप से संबोधित करेंगी। नेहा बोरा छात्र आंदोलनों में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं और NEET परीक्षा से जुड़े आंदोलन में भी प्रमुख रूप से शामिल रही हैं। कार्यक्रम में आइसा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार भी मौजूद रहेंगे।
महाजुटान में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार का संकट, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं अनियमितताएं और विश्वविद्यालयों की बदहाल स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य को प्रभावित किया है।
वहीं, उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए पर्याप्त फंड की कमी और शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर भी छात्रों के बीच चिंता है। Gen-Z महाजुटान के जरिए इन मुद्दों को मजबूती से उठाने और युवाओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में यह सवाल भी उठाया जाएगा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था कैसे मिले? इसके साथ ही विश्वविद्यालयों को पर्याप्त संसाधन और फंड उपलब्ध कराने की जरूरत पर भी चर्चा होगी।
आइसा ने छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में गोकुल अतिथि भवन पहुंचकर Gen-Z महाजुटान को सफल बनाने तथा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े सवालों पर मजबूती से आवाज उठाने की अपील किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड