नशे के खिलाफ बड़ी जंग की तैयारी! ‘बोध’ कार्यक्रम को भारत सरकार का साथ, 2 साल का हुआ ऐतिहासिक समझौता।
गोरखपुर। देश में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता और नशा मुक्ति के प्रयासों को नई गति मिलने जा रही है।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) के ‘बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दो वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) किया है।
DJJS गोरखपुर उत्तर प्रदेश के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने बताया कि यह साझेदारी नशे की रोकथाम और नशा मुक्ति के प्रयासों को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
‘बोध’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशे से दूर रहने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
इस मौके पर साध्वी शिताभा भारती, ग्लोबल कोऑर्डिनेटर, बोध–नशा उन्मूलन कार्यक्रम, DJJS के साथ गौरव गुप्ता एवं गौरव सगर ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
समझौता ज्ञापन पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सुधांश पंत, IAS, सचिव, आस्तिक कुमार पांडेय, IAS, निदेशक तथा डॉ. संदीप आर. राठौड़, संयुक्त सचिव, ड्रग प्रिवेंशन एंड प्लानिंग डिवीजन की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
इस साझेदारी का उद्देश्य नशे की रोकथाम, जन-जागरूकता और नशा मुक्ति से जुड़े प्रयासों को नई दिशा देना है। सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता बढ़ाकर नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड