खाद्य सुरक्षा टीम ने बायपास स्थित ढाबों व रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण
साफ-सफाई, रेट लिस्ट और खाद्य लाइसेंस प्रदर्शित करने के दिए निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संत कबीर नगर।
जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खलीलाबाद बायपास स्थित विभिन्न ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को साफ-सफाई के मानकों का पालन करते हुए भोजन तैयार करने, प्रतिष्ठानों में मीट एवं मछली का उपयोग न करने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण को प्रतिष्ठान पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्खड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय तथा ओम ढाबा/रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु फूड कनेक्टिविटी ऐप की जानकारी वाले पोस्टर भी प्रतिष्ठानों पर चस्पा कराए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार एवं सच्चिदानंद सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड