गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप…फायर विभाग ने पाया काबू
गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमकोल में बीतेी रात गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही चौरी चौरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में आग होने के कारण पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से हटाया गया और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पानी की बौछार कर उस पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। कुछ देर की कार्रवाई के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई।
घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि रात्रि में थाना चौरी चौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमकोल में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड