बाबा निहाल दास धाम में हर मंगलवार उमड़ता है आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु करते हैं दर्शन
: बाबा निहाल दास धाम में हर मंगलवार उमड़ता है आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु करते हैं दर्शन
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के ऊंची गांव के पास स्थित प्राचीन बाबा निहाल दास धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रत्येक मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में मेले का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं।
श्रद्धालु बाबा निहाल दास को प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। मान्यता है कि धाम में सच्चे मन से दर्शन और पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यही आस्था लोगों को हर मंगलवार यहां खींच लाती है।
मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में प्रसाद, पूजा सामग्री और जरूरत के अन्य सामानों की दुकानें भी लगती हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु दर्शन-पूजन के साथ मेले में खरीदारी भी करते हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को भी रोजगार मिलता है।
मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे विक्रम सिंह, रवि सिंह, महंत नागा गिरजेश दास सिंह, महेंद्र प्रजापति, पानी निषाद और अनिल निषाद ने बताया कि बाबा निहाल दास के धाम में आने वाले भक्तों की आस्था अटूट है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है। इसी विश्वास के चलते प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं।
धाम में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है और दिनभर मंदिर परिसर में आस्था एवं भक्ति का माहौल बना रहता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड