आपत्तिजनक स्थित में देखा पिता ने किया विरोध तो प्रेमी प्रेमिका ने उतारा मौत का घर
आपत्तिजनक स्थिति में देख पिता ने किया विरोध तो प्रेमी-प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट
प्यार में रोड़ा बने पिता पर पहले हंसिए से किया वार, फिर गमछे से घोंट दिया गला
छावनी, बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के रामापुर तिवारी गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने और प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर प्रेमी-प्रेमिका ने कथित रूप से पिता पर हंसिए से हमला कर दिया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा करने की बात कह रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड