रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मंदिर में पूजा के बहाने चेन झपटने वाला गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार

कामरेड कमलेश

मंदिर में पूजा के बहाने चेन झपटने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह पकड़ा दो महिलाओं समेत तीन लोग गिरफ्तार
मंदिर में पूजा के बहाने चेन झपटने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह पकड़ा, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
बस्ती। मुण्डेरवा पुलिस ने शिवमंदिरों में पूजा के बहाने महिलाओं के गले से आभूषण झपटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली धातु की कटी हुई चेन, लाकेट और 2,070 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे टेढ़ी पुलिया के पास से शशिकला उर्फ मीना (45) पत्नी राजदेव, निवासी मुडियारी, थाना महुली, संतकबीरनगर; शांति देवी उर्फ गुड्डी (42) पत्नी पप्पू उर्फ पारस, निवासी भुवरिया, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर तथा पप्पू उर्फ पारस (45) पुत्र बीरजा, निवासी भुवरिया, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को बाबा बेहिलनाथ शिवमंदिर में पूजा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन और लाकेट झपटने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना मुण्डेरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जामा तलाशी के दौरान आरोपी शशिकला के कब्जे से घटना में झपटा गया पीली धातु का कटा हुआ चेन, लाकेट और 2,070 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद आभूषणों की पहचान वादी मुकदमा की पत्नी ने की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। शशिकला उर्फ मीना के खिलाफ बस्ती और रायबरेली में चोरी एवं अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शांति देवी उर्फ गुड्डी के खिलाफ संतकबीरनगर, बस्ती और गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी व लूट से संबंधित सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पप्पू उर्फ पारस के खिलाफ फिलहाल मुण्डेरवा थाने में दर्ज मुकदमा सामने आया है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह, विवेचक उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल देवानंद यादव, महिला कांस्टेबल नीतू यादव तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल सौम्या पाल शामिल रहीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी